Bhopal News: सोनागिरी इलाके में हवाई फायर

Share

Bhopal News: बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, रंगदारी दिखाने के लिए चलाई थी गोली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भेल क्षेत्र इलाके में इन दिनों कट्टा कारतूस मिलना आम बात हो गई है। हालांकि इसके पीछे कई वजह है जिनको पुलिस पता नहीं करना चाह रही। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हवाई फायर किया गया। जिसकी एफआईआर दो दिन बाद दर्ज की गई है। एफआईआर में देरी और हमले के पीछे वजह पूछने पर पुलिस को जवाब देने में पसीना आ गया।

कोई राज है जिसको छुपा रही है पुलिस

पिपलानी पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की रात लगभग नौ बजे 89/22 336/34 (हवाई फायर और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। यह घटना सोनागिरी चाय दुकान के नजदीक 29 जनवरी की दोपहर में हुई थी। शिकायत रजनीश कुमार पिता राम विनोद सिंह उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। वह बी—सेक्टर सोनागिरी में रहता है। रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) मूलत: बिहार का रहने वाला है। यहां कॉलेज में 2020 में पढ़ाई पूरी करने के बाद से जॉब तलाश रहा है। हमलावर शशांक और रामवीर यादव (Ramveer Yadav) है। दोनों आरोपी भी बिहार के रहने वाले हैं। तीनों ने साथ में पढ़ाई की है। मामले की जांच हवलदार प्रदीप सिंह (HC Pradeep Singh) के पास हैं। वे एफआईआर में देरी और गोली चलाने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं कर सके हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भदभदा डैम से कूदकर की आत्महत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!