Bhopal News: धोखेबाज महिला को मिला बेवफा सनम

Share

Bhopal News: मानसिक रूप से बीमार पति पर ध्यान देने की बजाय दूसरे व्यक्ति से कर ली थी दोस्ती, विनायक होटल में ले जाकर करता था ज्यादती, अब पीड़िता को अपनाने से किया इंकार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी के पहले पति स्वस्थ्य था। लेकिन, कुछ साल बाद वह मानसिक बीमार हो गया। जिस कारण पत्नी को उसमें कोई आकर्षण नजर नहीं आया। वह उसकी तलाश में एक व्यक्ति के संपर्क में आ गई। जिसके बाद झांसा देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह पीड़िता से दूरियां बना रहा है। इसलिए वह पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंच गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है।

तीन साल से थे अवैध संबंध

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह टीटी नगर इलाके में रहती है। उसकी 2016 में शादी हुई थी। पति मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। इस मामले का आरोपी इरफान (Irfan) है। वह अरेरा हिल्स स्थित वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) में रहता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी से 2020 में हुई थी। उसने झांसा दिया था कि यदि वह पति को छोड़ देगी तो वह उसको अपना लेगा। यह बोलकर वह उसे बागसेवनिया स्थित विनायक होटल (Vinayak Hotel) में लेकर अक्सर आता था। यह सिलसिला अप्रैल, 2023 तक चला। अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठाता। वह घर पर भी नहीं मिलता। जिस कारण पीड़िता 19 मई को बागसेवनिया थाने में पहुंच गई। पुलिस ने इरफान खान के खिलाफ 291/23 376(2)एन कई बार ज्यादती का मामला दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:     Bhopal News: नशीले पदार्थ एमडी के साथ दो गिरफ्तार
Don`t copy text!