Bhopal News: दवा कंपनी के रिप्रेंजेटिव की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मार दी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जिसकी मौत हुई वह दवा कंपनी के लिए काम करता था। सड़क हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके में हुआ था। पुलिस को ट्रक का नंबर पता चल गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शव पीएम के लिए भेजा गया

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 18 मई की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) ने बताया कि मृतक अरुण पाल सिंह (Arun Pal Singh) पिता नारायण सिंह पाल उम्र 23 साल है। वह ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरा का रहने वाला है। अरूण पाल सिंह मेडिकल कंपनी के लिए एमआर का काम करता था। दुर्घटना सुखी सेवनिया स्थित कल्याणपुर पेट्रोल पंप (Kalyanpur Petrol Pump) के पास हुई थी। ट्रक ने पीछे से आकर टक्कर मारी थी। गंभीर रूप से घायल अरूण पाल सिंह को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर दुबे ने पुलिस को मौत होने की सूचना दी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 19/23 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिटायर्ड डीएसपी के मकान में चोरी
Don`t copy text!