Bhopal News: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ 

Share

Bhopal News: परिजनों ने विरोध किया तो मुख्य आरोपी के दो भाईयों ने बुरी तरह से पीटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग लड़की से घर में घुसकर पड़ोसी लड़के ने छेड़छाड़ कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके की है। पीड़िता के परिजनों ने इस घटना का विरोध किया। इस बात से नाराज मुख्य आरोपी के दो भाईयो ने परिवार से मारपीट भी कर दी।   जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा।

आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। आरोपी ने उसके प्रायवेट पार्ट में बुरी नीयत से हाथ लगाया था। उसने शोर मचाया तो उसके परिजन वहां आ गए। थाना प्रभारी उमेश राय (TI Umesh Rai) ने बताया घटना 18 मई सुबह 9 बजे हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 152/23 धारा 354/354(क)/354(ख)/354(ग)/452/294/323/34/ 7/8 (छेड़छाड़, तंग करना, घर में घुसना, गाली—गलौज, मारपीट, एक से अधिक आरोपी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी तीन सगे भाई है। जिसमें से एक ने छेड़छाड़ बाकी दो अन्य आरोपियों ने मारपीट की है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Chhindwara News: नायाब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!