Bhopal News: चार महीने तक युवती चुप रही साहस करके थाने पहुंची

Share

Bhopal News: नशे में धुत आरोपी घर में घुसकर फिर करना चाहता था युवती का शारीरिक शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवती की चुप्पी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति चार महीने से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह बात उसे पसंद नहीं थी। लेकिन, सामाजिक बदनामी के चलते युवती को चुप रहना पड़ता था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी नशे की हालत में घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। जिस कारण पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू

गौ​तम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 31 मई की रात लगभग सवा ग्यारह बजे 256/23 धारा 376—2—एन/506( कई बार बलात्कार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। शिकायत 23 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी रोहित कुशवाह (Rohit Kushwah) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके साथ घटना हुई थी। तब उसने मामले को दबा दिया था। चार महीने पहले फिर उसने शारीरिक संबंध उसके साथ बनाए। आरोपी बदनामी का डर बताकर घटना को अंजाम दे रहा था। युवती ने साहस किया और उसकी हरकत का विरोध किया। इस बात से नाराज आरोपी शराब के नशे में उसके घर पर घुस गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों सामने घटना का खुलासा कर दिया। गौतम नगर थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच वाहन चोरी 
Don`t copy text!