Bhopal News: सूने घर का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: बिहार शादी में गया था परिवार, पडोसी ने बताई चोरी होने की खबर, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जिस मकान को निशाना बनाया उसका परिवार बिहार गया हुआ था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है।

यह बोल रही है पुलिस

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 15 अप्रैल से 30 अप्रैल की बीच हुई है। जिसकी शिकायत संजय गिरी (Sanjay Giri) पिता दिनेश्वर गिरी उम्र 39 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है। फिलहाल खजूरी सड़क स्थित बैरागढ कला के नजदीक बमबम कॉलोनी (Bambam Colony) में रहता है। वह प्रायवेट जॉब करता है। संजय गिरी 15 अप्रैल को घर में ताला लगाकर बिहार शादी में गया था। उसे पडोसी ने फोन पर 30 अप्रैल को चोरी होने की सूचना दी थी। जिसके बाद वह बिहार से सीधे घर पहुंचा। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने—चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी गए सामान की कुल कीमत 75 हजार बताई है। पुलिस ने 129/24 धारा 457/380 (रात में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  
Don`t copy text!