Bhopal News: युवती के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: होटल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया, सोशल मीडिया फ्रेंड ने की यह हरकत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। युवती के साथ बलात्कार की एक वारदात हुई है। पीड़िता बचपन से अनाथ है। वह अभी भी एक हॉस्टल में रहती है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। पीडिता की आरोपी से दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी ने झांसा देकर उसे होटल में ले जाकर ज्यादती की है।

यह बोलकर बुलाया

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 29—30 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग बारह बजे की है। जिसकी शिकायत 20 वर्षीय युवती ने थाने में दर्ज कराई है। वह प्रायवेट जॉब करती है। पीडिता की सोशल मीडिया से आरोपी आकाश ठाकुर (Akash Thakur) से पहचान हुई थी। जिसके बाद से उन दोनों के बीच बात होती थी। आरोपी ने पीड़िता को सात नंबर बस स्टाप के नजदीक बुलाया। उसके बाद वह ओयो होटल (Oyo Hotel) में ले गया। यहां उसे झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा वह कई महीनों से कर रहा था। पीड़िता एक मॉल में जॉब भी करती है। मामले की जांच एसआई रमेश सिंह (SI Ramesh Singh) कर रहे है। पुलिस ने 240/24 धारा 376—2—एन/323 (कई बार ज्यादती और मारपीट का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना पुलिस स्थिति साफ नहीं कर सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को पति—पत्नी ने पीटा
Don`t copy text!