Bhopal News: जमानत में आई लुटेरी दुल्हन ने लगाई आग

Share

Bhopal News: थाने में इस महिला की जांच करने से हर एक व्यक्ति को लगता है डर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति की बाइक में आग लगाई (Bhopal Aag Jani) गई है। जिसमें महिला समेत दो आरोपी है। आरोपी महिला इलाके में लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) नाम से काफी कुख्यात है। उसने कई शादियां की है जिसके पतियों के खिलाफ वह मुकदमे भी दर्ज कराती है। महिला फिलहाल अदालत से जमानत पर चल रही है।

महिला का किया था खुलासा

छोला मंदिर थाना पुलिस केे अनुसार 1 अगस्त की दोपहर लगभग डेढ़ बजे धारा 435/34 का केस दर्ज किया गया है। घटना अन्नू नगर इलाके की है। इस मामले की शिकायत मुजीबुर्रहमान (Muziburhman) ने दर्ज कराई है। आरोपी आमिर (Aamir) और सबा खान (Saba Khan) है। आरोपियों ने पीड़ित की बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने बताया पीड़ित ब्ल्यू मून कॉलोनी में रहता है। उसकी सीट कवर की दुकान पहले थी। पुलिस ने बताया सबा खान लुटेरी दुल्हन नाम से कुख्यात है। वह काफी शातिर महिला है। वह पुलिस अफसरों की ही शिकायतें करने लगी। वह फिलहाल जालसाजी के मामले में जमानत में चल रही है। शिकायत करने वाले व्यक्ति की आरोपी सबा खान पत्नी भी है। उसने ही लुटेरी दुल्हन के राज उजागर किए थे। जिस बात से वह नाराज चल रही थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजस्थान से भोपाल ​स्टेशन पर उतरे कर्मचारी के साथ मारपीट
Don`t copy text!