Bhopal News: सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी 

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी थी टक्कर, नाहर अस्पताल में चल रहा इलाज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। घायलों को नाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा बढ़ना तय

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट लालजी राम सिलावट (Lalji Ram Silawat) पिता स्वर्गीय पंचम सिंह सिलावट उम्र 70 साल ने दर्ज कराई है। वे पिपलिया जाहिर पीर में रहते हैं। दुर्घटना में लालजीराम सिलावट का बेटा पदम सिंह सिलावट (Padam Singh Silawat) और उनका भतीजा राजेश सिलावट (Rajesh Silawat) जख्मी है। सड़क हादसा 5 मई की शाम लगभग 7 बजे हुआ। जख्मी राजेश सिलावट काम से कल्याणपुर जा रहा था। दुर्घटना मरघट के पास इकराम मियां के खेत के नजदीक हुई थी। पुलिस को नाहर अस्पताल (Nahar Hospital) से दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने 107/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारकर जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में धारा 338 बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर पुलिस को पता नहीं चल सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Hawala Racket: मनी एक्सचेंज मामले में पुलिस का यू टर्न 
Don`t copy text!