Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: एक महीना पहले हुआ था हादसा, जांच के बाद चालक को तलाशकर पुलिस ने निकाला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके में हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पहचान कर ली है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार मृतक बरखेड़ी देव से अपने घर जा रहा था। दुर्घटना परसोरा जोड़ के नजदीक हुई थी। उसे बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। हादसा 8 फरवरी, 2024 को हुआ था। जिसमें कमल सिंह गुर्जर (Kamal Singh Gurjar) पिता जालम सिंह गुर्जर उम्र 45 साल की मौत हुई थी। वह ग्राम शुक्ला में रहता था। कमल सिंह गुर्जर को नाजुक हालत में बैरसिया में स्थित एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में भर्ती किया गया था। उसको टक्कर मारने वाला दूसरी बाइक का चालक भी जख्मी हुआ था। कमल सिंह गुर्जर की इलाज के दौरान 3 मार्च की रात लगभग पौने दस बजे मौत हो गई थी। नजीराबाद पुलिस मर्ग 09/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक एमपी—09—एसवी—9695 का पता लगा लिया है। जिसके खिलाफ 64/24 धारा 279/ 337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने, जख्मी करने और मौत होने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 05 मार्च की रात को दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति के सीक्रेट अफेयर से दुखी पत्नी ने फांसी लगाई
Don`t copy text!