Bhopal News: जिससे हुई दुर्घटना उसकी हालत नाजुक, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/03/Bhopal-Road-Accident-001-300x150.jpg)
भोपाल। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार की हालत नाजुक है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसका अभी नंबर सामने नहीं आ सका है।
ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल
बिलखिरिया थाना पुलिस को दुर्घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी। जिसमें पुलिस ने जख्मी के बयन दर्ज किए। घायल का सुखी सेवनियाँ स्थित बायपास के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक पीएस किरार (Head Constable PS Kirar) कर रहे हैं। यह दुर्घटना 23 मई सुबह लगभग सवा आठ बजे हुई थी। हादसे में जख्मी संतोष बरेला (Santosh Barela) है। वह मोटर साइकिल से मज़दूरी करने कान्हा सैया बायपास की तरफ जा रहा था। तभी उसे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने संतोष बरेला की शिकायत पर 201/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने) का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![BHopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।