Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जख्मी

Share

Bhopal News: बेहोश बाइक सवार के जीजा ने दर्ज कराई एफआईआर, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन का नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। वह बेहोश है जो बयान देने की स्थिति में भी नहीं है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके में हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जख्मी युवक के होश में आने का इंतजार

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 20 जून को हुई थी। जिसकी एफआईआर 161/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है। हादसे में जख्मी राहुल बंजारा (Rahul Banjara) पिता प्रकाश बंजारा उम्र 25 साल है। वह अमोनी गांव का रहने वाला है। राहुल बंजारा की हालत गंभीर है। उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट उसके जीजा राजा बंजारा (Raja Banjara ) पिता रघुनाथ बंजारा उम्र 21 साल ने दर्ज कराई। वह सुखी सेवनिया गांव में रहता है। सड़क दुर्घटना अमोनी रेलवे फाटक के नजदीक हुई थी। राजा बंजारा एमपीईबी (MPEB) में आउटसोर्स कर्मचारी है। मामले की जांच कार्यवाहक एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) कर रहे हैं। फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन पर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस को जख्मी की बाइक एमपी—04—व्हीडी—7130 क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। पुलिस का कहना है कि राहुल बंजारा के होश आने पर कोई ठोस जानकारी मिल सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी ने दर्ज कराई पिता के खिलाफ एफआईआर
Don`t copy text!