Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी किसान की मौत

Share

Bhopal News: घर के पास मारी थी टक्कर, बंसल अस्पताल में तोड़ा दम, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। टक्कर मारने वाली बाइक को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

इस बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी किसान पैदल घर जा रहा था। दुर्घटना 14 नवंबर की रात को हुई थी। हादसे में नरेला शंकरी निवासी भोजराज पिता जगदीश प्रसाद उम्र 40 साल की मौत हुई थी। उन्हें मीनाल गेट की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मारी थी। हादसा गीत बंगलों के नजदीक हुआ था। उन्हें बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) ले जाया
गया। जहां चिकित्सकों ने भोजराज प्रसाद (Bhojraj Prasad) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी डॉक्टर अभिषेक ने पुलिस को दी थी। जिस पर अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 40/23 दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में 15 नवंबर की शाम लगभग सवा सात बजे 549/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने से हुई दुर्घटना मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया। इस मामले में बाइक एमपी—37—जेड—8220 के चालक को आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: पति को दूसरे प्रोजेक्ट में भेजा, मजदूर ने तीसरी मंजिल में उठाया ऐसा फायदा
Don`t copy text!