Bhopal News: पेट्रोल पंप के नजदीक बेसुध मिले व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल में काम करता है बेटा, घर नहीं गया था

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बेसुध मिले एक व्यक्ति को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक उसकी सांसे उखड़ चुकी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। उसको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अस्पताल भिजवाया था।

घर नहीं जाने की वजह पता लगा रही पुलिस

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार साक्षी ढाबे के नजदीक अग्रवाल पेट्रोल पंप हैं। उसके नजदीक ही बेसुध हालत में वह पड़ा था। मामले की जांच हवलदार नावेन्द्र श्रीवास्तव (HC Narendra Shrivastav) कर रहे हैं। शव की पहचान राजकुमार पटेरिया (Rajkumar Pateriya) पुत्र रामकिशोर उम्र 50 साल के रूप में हुई है। वह साक्षी ढाबा के पीछे द्रोपदी स्कूल के पास रहता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। राजकुमार पटेरिया मंगलवार सुबह अग्रवाल (Agrawal Petrol Pump) पेट्रोल पंप साक्षी ढाबा के पास बेहोश मिला था। उसे जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। डाक्टर अग्रवाल ने उसके मौत की सूचना दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 59/23 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतक का बेटा एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में काम करता है। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटैज भी देखे हैं। जिसमें वह सुबह 10 बजे तक सकुशल दिखाई दे रहा है। इससे पहले वह सोमवार रात घर नहीं गया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वेटरनरी एसोसिएशन में असली—नकली का विवाद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!