Rewa Murder Case: दो देवर से थे महिला के अवैध संबंध, एक को लगाया ठिकाने

Share

Rewa Murder Case: लव ट्रायंगल में हत्या की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब

Rewa Murder Case
सांकेतिक चित्र

रीवा। प्रेमी देवर और भाभी ने मिलकर दूसरे प्रेमी देवर की बेरहमी से हत्या (Rewa Murder Case) कर दी। दोनों ने लाश को बोरे में भरा फिर उसको नहर में बहा दिया। मरने वाले की एक हफ्ते पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है। पुलिस को इस हत्याकांड का सुराग तब मिला जब कॉल डिटेल में एक महिला से लगातार की जा रही बातचीत का पता चला। हत्या का राज महिला ने छुपा रखा था। लेकिन पुलिस के सख्ती के सामने महिला ज्यादा देर टिक नहीं पाई।

कॉल डिटेल से मिली जानकारी

गोविंदगढ़ थाने के प्रभारी आरबी सोनी (RB Soni) ने बताया कि देवेन्द्र पटेल (Devendra Patel) पुत्र यज्ञ सेन पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी इटहा कला थाना लौर 29  नवंबर से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने सामान थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के कॉल डिटेल रिकॉर्डस खंगाले तो आखिरी बातचीत 35 वर्षीय कृष्णा पटेल (Krishna Patel) पत्नी स्वर्गीय सुभाष पटेल से होना पाया गया। अमनकी गांव में रहने वाली विधवा कृष्णा पटेल को हिरासत में लिया गया। पहले उसने पुलिस के सामने कई तरह की कहानियां बनाईं। हालांकि वह वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में फंसती चली गई।

चक्की के पाट से कुचला

कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उसके देवेंद्र (Devendra Patel Murder Case) के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण देवेंद्र का घर आना-जाना लगा रहता था। लेकिन, कुछ समय से उसके घर मे देवर और नया प्रेमी धर्मेंद्र पटेल (Dharmendra Patel) साथ रहता था। धर्मेंद्र को देवेंद्र का बीच-बीच में घर आना पसंद नहीं था। इसीलिए 29 नवम्बर को जब वह वापस से घर आया तो धर्मेंद्र ने चक्की के पाटी से कुचलकर उसकी हत्या (Rewa Extra Marrital Murder Case) कर दी। फिर उसने कृष्णा के साथ मिलकर देवेंद्र के सारे कपड़े और जूते मे आग लगा दी।  फिर दोनों ने लाश को बोरे मे भरकर सिलपरा नहर मे फेंक आए। पुलिस ने धर्मेंद्र पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेंद्र ग्राम मुसौआ थाना गुढं का निवासी है। उसकी उम्र 22 साल है। शव को सिलपरा नहर पावर प्लांट से बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: नेपाली पूर्व प्रधानमंत्री कोईराला की जयंती मनी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!