MP Sport News: अभिषेक और दीक्षा ने जीते दो रजत पदक

Share

MP Sport News: नई दिल्ली में आयोजित अंडर-23 नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने दी बधाई

MP Sport News
नई दिल्ली में आयोजित पहली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली केएम दिक्षा और अभिषेक ठाकुर— खेल विभाग से जारी चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज खेल जगत (MP Sport News) से मिल रही है। नई दिल्ली में आयोजित पहली राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में एमपी के दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से शुरु हुई थी। जिसका समापन 29 सितम्बर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। एमपी अकादमी के खिलाड़ियों ने 800 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता अर्जित की है।

हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ी रहे हावी

जानकारी के अनुसार अभिषेक ठाकुर और केएम दिक्षा ने एक-एक रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के चोटी के खिलाड़ी शामिल हुए थे। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। पहले स्थान पर हरियाणा के खिलाड़ी सोमनाथ चौहान रहे। उन्हें स्वर्ण पदक मिला। इसी तरह अभिषेक ठाकुर ने 1ः53.86 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ी देवेन्द्र कुमार को मिला। इसी तरह दिल्ली की खिलाड़ी चन्दा ने 2ः03.40 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। दूसरे नंबर के.एम. दिक्षा रही। उन्होंने 2ः04.62 सेकेण्ड का समय निकाल कर रजत पदक तो दिल्ली की खिलाड़ी राधा चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गारमेंट कारोबारी के मकान से जेवरात चोरी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Sport News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!