Bhopal Rape Case: रिश्तेदार के संबंध से जन्मे बच्चे को लेकर पहुंची लापता युवती

Share

Bhopal Rape Case:  झांसा देकर गुजरात ले गया था आरोपी, बलात्कार का मुकदमा हुआ दर्ज

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। रिश्तों को तार—तार कर देने वाली घटना (Bhopal Rape Case) सामने आई हैं। घटना मध्य प्रद्रेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Relative Rape Case) की है। लापता युवती ने कई चौका देने वाले राज का खुलासा किया है। आरोपी युवती का रिश्तेदारा भी है। आरोपी उसको धमकाकर गुजरात (Gujrat Rape Case) ले गया था। वहां उसको बंधक बनाकर रखा गया था। जहां उसने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता बच्चे को लेकर आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची। जहां से वह परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा (Kolar Rape Case) दर्ज कर लिया है।

छह साल पहुंचे हुई थी शादी

कोलार थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती की शादी छह साल पहले रायसेन जिले मेें हुई थी। शादी के बाद दंपती की कोई संतान नहीं हुई। पति शराब पीने का आदी था। इसी कारण घर में झगड़े होते थे। पति की प्रताड़ना से तंग आकर युवती मायके आ गई। युवती के आठ भाई—बहन है। उसकी मां घरों में सफाई का काम करती है। युवती की भाभी के मामा का लड़का उसके घर आता था। घटना वाले दिन जून, 2019 को परिजन काम से गए थे। शाम पांच भाभी के मामा का लड़का घर आया। पहले परिवार की जानकारी ली फिर उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया।

ऐसे किया था अगवा

युवती ने बताया आरोपी ने दरवाजा बंद करने के बाद जबरदस्ती बलात्कार (Kolar Rape Case) किया। आरोपी उसके भाईयों को जान से मारने की धमकी देकर यह बताने से मना किया था। उसी दिन आरोपी उसे साथ लेकर गुजरात भाग गया। गुजरात में किराए के मकान में रखा गया था। जहां उसने युवती को बंधक बनाकर रखा था। आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए थे। गुजरात में ही आरोपी ने मैरिज सर्टिफिकेट बनाया। जिसके तीन—चार महीने बाद आरोपी उसे थाना बाबई जिला होशंगाबाद लेकर पहुंचा था। गांव में उसके मां—बाप और भाई रहते है। जिनसे पीड़िता को उसकी जानकारी बताने को मना किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आशा कार्यकर्ता को आंख के नजदीक मारी धारदार वस्तु

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जो प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह बोलकर रौब झाड़ता था, लेकिन, अब भाग रहा है जानिए क्यों

आरोपी के बच्चे को दिया जन्म

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

युवती ने बताया वहां भी कई बार आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Relative Kidnapping And Rape Case) बनाए थे। युवती गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने अगस्त, 2020 को एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। उसे बंधक बनाकर रखता था। उसे बाहर निकलने नहीं देता था। एक दिन मौका पाकर युवती बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने घर से निकल गई। वहां से वह सीधे मायके पहुंची थी। परिजनों को घटना की आपबीती बताई। रविवार—सोमवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने युवती की गुमशुदगी उसके जाने के 10 दिन बाद 22 जून को थाने में दर्ज की थी। अब युवती की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/376/2एन/376/2एफ/366/344/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, अपहरण करना, 15 दिन से ज्यादा बंधक बनाना, मारपीट करना, धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: सात साल के बच्चे की ऐसे हुई मौत
Don`t copy text!