Bhopal News: महिला डाक्टर को भेजे अश्लील वीडियो

Share

Bhopal News: बिहार में रहता है वीडियो भेजने वाला भतीजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला डॉक्टर को अश्लील वीडियो भेजे गए थे। यह शरारत डॉक्टर के भतीजे ने ही की थी। इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

छह महीने से कर रहा परेशान

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता पेशे से डॉक्टर है। उसका ससुराल पटना में है। उसके पास छह महीने से अश्लील वीडियो और तस्वीरें आ रही थी। यह सब उसका भतीजा भेज रहा था। चाचा ने उसको काफी समझाया भी। लेकिन, उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। पीड़िता की शादी को 19 साल हो चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

मॉल में करता है नौकरी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। आरोपी पति तलहा खान (Talha Khan) है जो एक मॉल में नौकरी करता है। दोनों की एक बेटी भी है जिसकी उम्र तीन साल है। पीड़िता का मायका खानूगांव में है। आरोपी ने दहेज न लाने पर पीड़िता को मार्च, 2021 में तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: भेल के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!