Bhopal News: झांसा देकर सागर के जंगलों में बलात्कार

Share

Bhopal News: पीड़िता को वारदात के आरोपी छोड़कर भागा, भोपाल आकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। युवती के साथ पहले दोस्ती की। फिर उसको जीवन संगिनी बनाने का झांसा देकर सागर जिले ले गया। यहां उस दोस्त ने जंगल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह फरार हो गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की जानकारी जुटाने का काम शुरु कर दिया है।

इस कारण दर्ज हुई भोपाल में एफआईआर

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच अंजाम दी गई। शिकायत करने वाली पीड़िता की उम्र 18 साल है। वह जहांगीराबाद स्थित लिली टॉकीज के नजदीक रहती है। उसकी भूरा नाम के व्यक्ति से पहचान हुई थी। पहले बातचीत होती थी फिर मेल—मुलाकात होने लगी। उसने भोपाल में रहते हुए उसके घर में भी कई बार बलात्कार किया था। आरोपी का कहना था कि वह उसके साथ शादी करेगा। ऐसा बोलकर वह उसको सागर(sagar)  जिले में स्थित खुरई ले गया। यहां जंगलों में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर सुनसान जंगल में छोड़कर भाग गया। उसके बाद पीड़िता लोगों से मदद मांगकर बस से भोपाल पहुंची। यह पूरी कहानी उसने पहले परिजनों को बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। गिरफ्तारी और आगे की जांच एसआई सूर्यनाथ यादव (SI Suryanath Yadav) कर रहे हैं। पुलिस ने 61/24 धारा 366/376/376—2—एन/506 (झांसा देकर अगवा करना, बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Stolen: एक्टिवा रोकी और आस—पास देखने के बाद गमले ले भागा
Don`t copy text!