Bhopal News: टिक—टॉक फ्रेंड ने किया बलात्कार 

Share

Bhopal News: आरोपी के घर पर हुई थी यह गंदी बात, भरोसा दिलाने के लिए शादी का किया था करार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। टिक—टॉक के जरिए नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। ऐसा वह पिछले दो साल से कर रहा था। उसका कहना था कि वह उसके बालिग होने पर शादी करेगा। लेकिन, अब वह उन बातों से मुकर गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी को पीड़िता के थाने पहुंचने की जानकारी लग गई थी। जिसके बाद वह फरार हो गया।

अधिकारियों को आगे करके बचाती है जांच अधिकारी जान

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर की रात लगभग पौने नौ बजे 837/22 धारा 363/366—ए/376(2)एन/506/5—एल/6 शादी का झांसा देकर बहला—फुसला कर ले जाना, कई बार बलात्कार, धमकाना और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। घटना के समय युवती नाबालिग थी। इस मामले का आरोपी राजा ठाकुर उर्फ राजा परिहार है। राजा ठाकुर (Raja Thakur) मूलत: जिला रायसेन का रहने वाला है। वह भोपाल में पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर चौराहे के पास रहता है। लगभग 2 साल पहले राजा ने नाबालिग से टिक—टॉक के जरिए संपंर्क किया था। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकातों के बाद वह उसे अपनी बातों में फंसाकर उसको अपने घर ले जाता था। जहां वह उसके साथ शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता के परिवार वालों को इस घटना के बारे में भनक तक नहीं थी। आरोपी ने उसे कई बार मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले की जांच एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) कर रही है। हालांकि वे सवालों का जवाब देने की बजाय अफसरों से प्रतिक्रिया लेने का बोलकर पूरे मामले से बचती रही।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corona Effect: हड़ताल के खतरे को देखते हुए एस्मा लागू
Don`t copy text!