Bhopal News: रैपिडो वाले से एक बार बुकिंग करके दिल लगा बैठी युवती को मिला धोखा

Share

Bhopal News: शादी करने का वादा करके एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रैपिडो वाले से हुई फ्रेंडशिप ने एक युवती को मुश्किल में डाल दिया। उसकी पहचान बुकिंग करते वक्त हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। फिर रैपिडो के चालक ने उसको झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी लगभग एक साल से शादी करने का झांसा देकर ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे हुई थी फ्रेंडशिप

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 02 अक्टूबर की रात लगभग दो बजे 704/22 धारा 376—2—एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज किया है। मामला 27 वर्षीय युवती ने दर्ज कराया है। इस मामले का आरोपी सुख सागर विश्वकर्मा (Sukh SagarVishwakarma) है। वह कोरोना काल के पहले से रैपिडो चलाने का काम करता है। इस दौरान साल 2021 में दोनों की मुलाकात रैपिडो से सफर करने के दौरान ही हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ समय बाद शारीरिक संबंधों में बदल गई। सुख सागर विश्वकर्मा ने पीड़िता से शादी की बात कहकर उसके साथ कई समय तक बलात्कार करता रहा। उसका राज तब उजागर हुआ जब उसके संबंध दूसरी युवती के साथ भी होने की जानकारी पीड़िता को मिली। उससे शादी करने का कहा तो सुख सागर विश्वकर्मा ने उसे मना कर दिया। उसका कहना था कि वह दूसरी युवती से प्यार करता है। इस मामले की जांच एसआई योगिता जैन कर रहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: एमएलए क्वार्टर में मकान के बदले लिए नोट 
Don`t copy text!