Bhopal News: बंधक बनाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

 Bhopal News: डेढ़ साल से थी आरोपी की तलाश, 20 हजार रुपए का था ईनाम

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। बंधक बनाकर एक युवती से बलात्कार के मामले में आरोपी को दबोचा गया है। उसके खिलाफ डेढ़ साल पहले यह मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का भी ईनाम था। इस मामले में अन्य आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

यहां से खाली हाथ लौटी थी पुलिस

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 531/20 धारा 376/376(2)(एन)/344/506/34 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, 15 दिन से अधिक बंधक बनाना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी श्यामलाल पिता नाथू उम्र 40 साल फरार था। वह माता की मढिया छोला इलाके का रहने वाला था। लेकिन, वह घटना के वक्त गांधी नगर स्थित हरिओम बस्ती में रहता था। उसकी तलाश में पुलिस लखनउ, आंध्रप्रदेश, नागदा समेत कई अन्य जगहों पर दबिश दे चुकी थी। आरोपी श्याम लाल (Shayam Lal) की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, एसआई प्रभावती शर्मा,  हवलदार श्रीकृष्ण कटारिया, अनुराग पटेल, सिपाही युवराज, गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : नशे के खिलाफ भोपाल में जमकर मीडिया रिपोर्टिंग 
Don`t copy text!