Bhopal News: पत्नी ने उकसाया, बेटियों को छीना

Share
Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

Bhopal News: प्रेम विवाह के बाद संकट की घड़ी में अकेला छोड़ गई, पत्नी को गद्दार बोलकर प्रॉपर्टी डीलर ने बनाया था वीडियो

भोपाल। प्रॉपर्टी डीलर की मौत का एक मामला सामने आया है। उसने सुसाइड करने जैसा आत्मघाती कदम उठाया। ऐसा करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। जिसमें वह पत्नी को उसकी बर्बादी के लिए कोस रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में अभी मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद परिस्थितियां साफ होगी।

वीडियो में इस तरह के दिए बयान

पुलिस को एक वीडियो मिला है। जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि पत्नी उसे मरने कहती थी। जिसके बाद दूसरी शादी करने की बात वह बोलती थी। पत्नी ने मेरी बेटियों को भी छीन लिया। जिससे शादी की, उसने धोखा दिया। बेटियों से मिलने नहीं देती। जाता हूं तो सास-ससुर, साले उसके साथ मारपीट करते थे। उसने पत्नी से 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग—अलग जाति के थे। उसकी जाति पत्नी से थोड़ा नीचे थी। उसका कहना है कि दो साल पहले कोरोना आने के बाद उसका कारोबार प्रभावित हो गया। जिसका ससुराल वालों ने फायदा उठाया। पत्नी ने उसको तलाक का नोटिस भेजा था। मैं पत्नी, सास-ससुर, साले की मारपीट व प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी कर रहा हूं। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Bheem Army का नेता Honey Trap मेें फंसा

यह थी पूरी घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

चूना भट्टी पुलिस के अनुसार जल विहार कॉलोनी के नजदीक रहने वाले 36 वर्षीय विनय रजक पिता रामगोपाल रजक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसकी जानकारी पुलिस जेपी अस्पताल से डॉक्टर अग्रवाल ने 20 अप्रैल की दोपहर दो बजे दी थी। जिस पर चूना भट्टी पुलिस मगे 06/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विनय रजक के भाई वीरेन्द्र रजक (Virendra Rajak) ने इस मामले में मीडिया को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया ब्यूटीशियन आरती कुशवाह से प्रेम-विवाह किया था। आरती के व्यवहार की वजह से भाई अलग रहने लगा था। दोनों की दो बेटियां हैं। दो-तीन साल पहले से मनमुटाव बढ़ गया। भाई हम लोगों को कुछ नहीं बताता था। पत्नी ने आरोप लगाया था कि बेटा पैदा करने के लिए पति मारपीट करता है। आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह लक्ष्ण हैं तो 18005990019 पर संपर्क करें। य​ह निशुल्क उपचार सेवा दी जाती है।

यह समाचार भी पढ़िए: नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: दो युवतियों से छेड़छाड़, कई दिनों से पीछा कर रहे थे आरोपी
Don`t copy text!