Bhopal Rape: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Share

कैटरिंग में साथ करते थे काम, आरोपी हुआ फरार

Bhopal Rape
सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Rape) की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape) में युवती के साथ बलात्कार (Crime Against Woman) का मामला सामने आया है। यह घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिस युवती के साथ बलात्कार की घटना (Bhopal News) हुई है वह कैटरिंग कंपनी में काम करती है। उसी कंपनी के कर्मचारी ने युवती से ज्यादती (Bhopal Crime) की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता नवाब कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसके परिजन शादी—पार्टी में खाना बनाने का काम करते है। उसी मौहल्ले में रहने वाले सुनील और उसका परिवार भी यही काम करता है। दोनों के एक जैसा कामकाज होने के कारण जान—पहचान हो गई थी। किसी भी शादी—पार्टी में वह वह साथ में आया—जाया करते थे। आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। आरोपी अक्सर उसे शादी का बोलकर अवैध (Mashya Pradesh Rape case) संबंध बनाता रहा था। पीड़िता ने सुनील पर जब शादी का दवाब डालना शुरू किया तो वह बोला की वह उसके समाज की नहीं है। उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगे। इस बात पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जिसके बाद सुनिल ने पीड़िता से शादी करने से साफ मना कर दिया। अशोका गार्डन पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी सुनील की तलाश जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Dacoity: 90 हजार रुपए के लिए एक लाख रुपए का इनाम

नाबालिग से छेड़छाड़
इधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 17 साल की किशोरी के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़(Bhopal Molestation) की। उसने पुलिस को बताया कि वह मूलत: दमोह की रहने वाली है। उसकी मां का पति से उसका तलाक हो चुका है। तलाक के बाद वह उसकी बच्ची के साथ बरखेडी इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह सुलतानिया अस्पताल में काम करती है। उसके मौहल्ले में रहने वाले राहुल (Rahul) और लोकेश (Lokesh) नाम के दो लड़के रहते है। पिछले तीन महीनों से दोनों ही उसके साथ आते—जाते फब्तियां कसते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे किशोरी किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। उसी दौरान दोनों वहां खड़े हुए थे। राहुल ने लोकेश से कहां देख तेरी आईटम आ रही है। देखते ही देखते राहुल ने उसके पीछे हाथ मारा था। घर पहुंचने पर उसकी मां को घटना की जानकारी दी थी। जहांगीराबाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

दो मनचलों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जहांगिराबाद पुलिस ने बताया की घटना बरखेड़ी निवासी 17 साल की लड़की के साथ हुई थी।
अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Rajshri Gutkha Industries : सुपारी के बोरे में दबकर मजदूर की मौत
Don`t copy text!