Bhopal News: जिस नाबालिग ने फांसी लगाई उसके साथ हुआ था बलात्कार 

Share

Bhopal News: राजधानी भोपाल में दो साल के भीतर में इस तरह का तीसरा मामला, तीनों मामलों में पुलिस की जांच में नहीं हुई कोई नई कार्रवाई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खुदकुशी करने वाली नाबालिग के मामले में नया खुलासा सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके में हुई थी। फोरेंसिक जांच में यह पता चला है कि पीड़िता के साथ ज्यादती की वारदात हुई थी। यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के तीन अन्य मामले बागसेवनिया, बिलखिरिया और बैरसिया थाने में दर्ज हो चुके हैं। हालांकि तीनों मामलों में आज तक कोई नया तथ्य पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

छह महीने पूर्व हुई थी यह घटना

गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार फांसी लगाने वाली नाबालिग की उम्र 15 साल थी। उसने 3 सितंबर, 2023 को फांसी लगाई थी। उसका पीएम हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में कराया गया था। जिसके बाद उसके प्रायवेट पार्ट की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को स्लाइड भेजी गई थी। उसकी रिपोर्ट अब आई है। जिसमें पता चला है कि उसके साथ ज्यादती भी हुई थी। आत्महत्या करने वाली नाबालिग शिवाजी वार्ड में रहती थी। मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैैं। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ 78/24 धारा 376/305/3/4 (ज्यादती, आत्महत्या के लिए उकसाना और पोक्सो एक्ट में प्रकरण) दर्ज कर लिया है। इससे पहले गांधी नगर पुलिस मर्ग 57/23 दर्ज कर जांच कर रही थी। अब पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करके वस्तुस्थिति का पता लगा रही है। इसके अलावा उसके दोस्तों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी ने फेरे के वक्त किए वादे यह बोलकर तोड़े
Don`t copy text!