Bhopal News: सामूहिक आत्महत्या कांड से दहली राजधानी 

Share

Bhopal News: मां ने तीन बेटियों के साथ मौत को लगाया गले, एक बेटी की हालत नाजुक, तीन शव पीएम के लिए भेजे गए,पुलिस को महिला के मोबाईल में मिले सुसाईड करने के पहले के ​ऑडियो

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। सामूहिक आत्महत्या कांड से एमपी की राजधानी भोपाल दहल गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की जड़ में एक—एक करके जन्मी तीन बेटियां है। जिस कारण घर में घरेलू कलह होता था।

पिता टेंट कारोबारी कभी लड़ा था सरपंच का चुनाव

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस मर्ग 11—12—13/24 दर्ज कर मामले की जांच करने का दावा कर रही है। घटना गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंडिया की है। थाना प्रभारी अरुण शर्मा (TI Arun Sharma) ने सामूहिक आत्महत्या कांड की पुष्टि की है। जिन्होंने आत्महत्या किया उसमें 28 वर्षीय संगीता यादव, पांच वर्षीय आराध्या यादव और डेढ़ वर्षीय सृष्टि यादव हैं। रजत यादव (Rajat Yadav) पिता संतोष यादव उम्र 30 साल है जो कि टेंट हाउस चलाने का काम करता है। फांसी के फंदे से निकाली गई तीन वर्षीय मान्या यादव जीवन और मौत से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में जूझ रही है। संगीता यादव,(Sangeeta Yadav)  आराध्या यादव, सृष्टि यादव और मान्या यादव को मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे फांसी के फंदे पर लटके हुए पाया गया था। पुलिस को घटना की जानकारी लगभग आधा घंटा बाद दी गई। एक व्यक्ति ने रस्सी से फंदा बनाया था। जबकि तीन अन्य साड़ी के फंदे पर झूले थे। बच्चों की उम्र को देखते हुए मृतिका की माँ पर ही शक गहरा रहा है।

पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज करना तय

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए अभियोजन पक्ष से राय ली जा रही है। वहीं टेंट हाउस के संचालक रजत यादव को क्लीन चिट नहीं दिया जा रहा है। वह सरपंच का चुनाव भी लड़ चुका है। उसका पत्नी से विवाद अक्सर होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sentence To Death: बटालियन के तत्कालीन आरक्षक को फांसी की सजा
Don`t copy text!