Bhopal News: ट्रैक्टर—ट्रॉली से बाइक टकराई

Share

Bhopal News: हादसे में बाइक पर सवार एक मासूम बालक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रैक्टर—ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक पर सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना हमीरपुर जोड के पास हुई थी। यह हादसा 25 मार्च की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुआ। मामले की जांच एएसआई रामनिवास ओझा (ASI Ramnivas Ojha) कर रहे हैं। उन्होंने बताया दीपक वंशकार (Deepal Vanshkar) अपनी ससुराल खामखेड़ा गया था। वहां से वह पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ वापस लौट रहा था। वह ललरिया स्थित पुरा खाना गांव की तरफ आ रहा था। हादसे में शुभम वंशकर (Shubham Vanshkar) पिता दीपक वंशकार उम्र एक साल की मौत हो गई। वह ट्राली के पहिये के नीचे आ गया था। दुर्घटना में दीपक वंशकार को भी चोटें आई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक फरार हो गया। पुलिस ने दीपक वंशकार की सूचना पर मर्ग कायम किया है। बैरसिया पुलिस मर्ग 15/24 दर्ज किया है। फिलहाल ट्रैक्टर—ट्रॉली का नंबर पुलिस ने नहीं बताया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: दमोह की दंगल में छिड़ी जुबानी जंग
Don`t copy text!