Bhopal News: घर में अकेली औरत पाकर कर रहा था मनमानी

Share

Bhopal News: बर्थडे पार्टी से अचानक घर पहुंचा पति तो हत्थे लगा आरोपी, कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा, मारपीट में आरोपी का हाथ फ्रैक्चर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर में अकेली महिला को पाकर घुसा आरोपी ज्यादती करने लगा। उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बीच पीड़िता का पति घर आ गया। जिसके बाद आरोपी की मनमानी उसके गिड़गिड़ाने में तब्दील हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। आरोपी को पकड़कर पति ने पहले तबीयत से उसे सूत दिया। फिर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार तो उसके आरोपी की शिकायत पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

लंबे अरसे से कर रहा था शोषण

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 29 जनवरी 2023 की रात को हुई थी। जिसकी एफआईआर 68/23 दर्ज 30 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुई। पीड़िता की उम्र 33 साल है। जिसमें आरोपी रिहान खान (Rihan Khan) है। पीड़िता 2008 से आरोपी को जानती है। वह मौका मिलने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी देकर ज्यादती करने का काम करता था। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने रिहान खान के खिलाफ धारा 376/376—2—एन/342/323/506/ (बलात्कार, कई बार बलात्कार, बंधक बनाना, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं रिहान खान की शिकायत पर पीड़िता के पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर
Don`t copy text!