MP Political News: अब कांग्रेस ने महंगाई को मुद्दा बनाकर किया विरोध

Share

MP Political News: नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा ने सेवा दिवस तो कांग्रेस ने विरोध दिवस बोलकर विरोध जताया

MP Political News
भाजपा सरकार के सात साल के विरोध में प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Political News) की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज राजनीति के क्षेत्र से मिल रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा सेवा दिवस के रुप में उसे मना रही है। वहीं कांग्रेस ने कई जिलों में महंगाई की कीमतों का हवाला देकर विरोध किया। यह विरोध सार्वजनिक स्थान की बजाय पार्टी के भवन के भीतर किया गया।

सांसद ने बांटे अनाज

साध्वी प्रज्ञा भारती ने गरीबों को अनाज बांटा था। इसी तरह कई जिलों में जाकर मंत्रियों और विधायकों ने अस्पताल में सैनिटाइजेशन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने भाषण में ऐलान कर चुके थे कि वे कोरोना महामारी में माता—पिता को खोने वाले बच्चों को राहत राशि वितरित करेंगे। इधर, भोपाल में कांग्रेस पार्टी ने विचित्र तरीके से विरोध किया। पार्टी ने मनमोहन सरकार के समय की सामग्रियों जिसमें पेट्रोल, गैस भी शामिल है कि कीमत बताते हुए मौजूदा सरकार के कार्यकाल की कीमत बताई। इसके अलावा जीडीपी का भी हवाला दिया गया। भोपाल में हुए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व महापौर विभा पटेल समेत करीब 20 नेता ही मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन में आने से रोका गया था।

यह भी पढ़ें: नेहरु को कोसते—कोसते सांस उखड़ आती थी, आज उन्हीं की विरासत से बच रही है नाक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: मौत के दो साल बाद बलात्कार का मामला
Don`t copy text!