Bhopal Cop News: धरना-रैली को लेकर निषेधाज्ञा आदेश जारी

Share

Bhopal Cop News: किसी भी तरह के आयोजनों से पूर्व पुलिस कमिश्नर से अनुमति लेना किया अनिवार्य

Bhopal Cop News
सड़क पर निरीक्षण करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार। File Photo

भोपाल। राजधानी में अलग-अलग तरह के प्रदर्शनों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Bhopal Cop News) ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लिया हैं। आदेश में कहा गया है कि किसी भी आयोजन से पूर्व पुलिस से अनुमति लेना अब अनिवार्य होगा।

आम नागरिकों के सामान्य जनजीवन पर पड़ता है असर

पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner Sanjay Kumar) की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राजधानी में विभिन्न समुदायों, संगठनों, राजनीतिक दलों, समितियों, प्रतिनिधिमंडलों और आयोजकों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन किया जाता है। इसके अलावा त्योहारों और सामाजिक आयोजनों के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। यह समस्त आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होते हैं। जिस कारण कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। जिस कारण आम नागरिकों के सामान्य जनजीवन पर उसका असर पड़ सकता है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि कोई व्यक्ति हिंसक गतिविधि न करें और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचा सके। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन से पहले पुलिस विभाग को सूचना देना जरूरी होगा, ताकि कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Police News: जानिए रातोंरात डीजीपी बदलने से क्यों बढ़ सकती हैं सरकार की ​मुश्किलें

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!