Bhopal News: तेज रफ्तार मोपेड ने नर्स को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: दुर्घटना के बाद मोपेड चला रही महिला मौके से भागी, बंसल अस्पताल में जख्मी भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आमने—सामने दो मोपेड के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई है। जिस मोपेड से दुर्घटना हुई उसको महिला चला रही थी। हादसे के बाद वह मौके से गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अगले दिन दर्ज किया गया मामला

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 15 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे रिषीपुरम चौराहे पर हुई थी। जिसकी जानकारी बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) से पुलिस को मिली थी। जख्मी महिला कल्पना सिन्हा (Kalpna Sinha) उर्फ आभा कुमारी पति आरके सिन्हा उम्र 45 साल है। वे अविनाश नगर इलाके में रहती हैं। कल्पना सिन्हा सेनो प्रो क्लीनिक (Seno Pro Clinic) में नर्स का काम करती है। घटना वाले दिन वे मोपेड एमपी—04—एसके—2843 पर थी। दुर्घटना के बाद प्राथमिक इलाज सेनो प्रो क्लीनिक में डॉक्टर मनमोहन शाक्य (Dr Manmohan Shakya) ने किया था। इसके बाद वह घर पहुंची। फिर रात को परिजन बंसल अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। अवधपुरी पुलिस ने 300/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sentence To Death: बटालियन के तत्कालीन आरक्षक को फांसी की सजा
Don`t copy text!