Bhopal News: गर्भवती महिला की मौत

Share

Bhopal News: ससुराल के नजदीक था मायका, पेट में दर्द की शिकायत के बाद गई महिला की जान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत होने की सूचना पुलिस को उसके पिता ने दी थी। महिला को आठ महीने का गर्भ था। उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इधर, ईटखेड़ी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पांच साल का बच्चा भी है

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 03 मई की रात लगभग आठ बजे एक महिला की मौत होने की खबर मिली थी। सूचना महिला के पिता मालाराम अहिरवार ने दी थी। उसने बताया कि बेटी प्रीति अहिरवार पति आकाश अहिरवार उम्र 30 साल की मौत हो गई है। शादी को पांच साल हो चुके हैं। वह गर्भवती भी थी और आठ महीने का शिशु गर्भ में था। एक पांच साल का बच्चा भी है। उसने घबराहट की शिकायत करते हुए पेट में दर्द होने की जानकारी दी थी। घटना वाले दिन प्रीति अहिरवार (Priti Ahirwar) मायके में थी। उसकी ससुराल भी घर के नजदीक ही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद वह जांच की दिशा तय करेगी।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद नूर पिता अब्दुल मजीद उम्र 34 साल की मौत हो गई हैं। वह अमरावती (Amravati) का रहने वाला था। यहां आम की गाड़ी चलाता था। वह माल लेकर आया था। लांबाखेड़ा ब्रिज के पास वह बेच रहा थाा। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके साथ वाले उसको अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आभूषण व्यापारी से रिश्तेदार और एक साथी ने किया गबन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!