MP Political Gossip : राजनीति के क्षेत्र में दिल्ली का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा एमपी

Share

MP Political Gossip : केजरीवाल की तर्ज पर एमपी के पूर्व नौकरशाह वरद मूर्ति मिश्रा की बनी वास्तविक भारत पार्टी की ‘वास्तविकता’, सड़क और संघर्ष से दूर जनता के बीच विकल्प बनने के लिए उत्साहित पूर्व आईएएस अफसर को टीम की तलाश, उन्होंने नौकरशाही के लिए जो वक्तव्य दिए उसको पढ़ने के बाद एमपी के अफसर जरूर होंगे उनसे नाराज, उन्होंने भाजपा—कांग्रेस को कोसने के साथ—साथ महंगाई को लेकर जो विचार व्यक्त किए उससे सोच उजागर, किस दल के लिए बी—पार्टी के रूप में कर रहे काम, जानिए विस्तार से पूरी पड़ताल…

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चमत्कार किया था। करीब दस साल पहले बनी इस पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के लोकपाल विधेयक को लेकर आयोजित आंदोलन के दौरान हुआ था। अब यह पार्टी दिल्ली के अलावा पंजाब में फैल चुकी है। पिछले दिनों उसे देश में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी (MP Political Gossip) होने का भी तमगा मिल गया। इस पार्टी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पूर्व आईआरएस अफसर अरविंद केजरीवाल ने निभाई। दिल्ली में उन्होंने रिकॉर्ड समय में पार्टी बनाकर कुर्सी पर कब्जा कर लिया। कुछ उसी तर्ज पर एमपी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे वरद मूर्ति मिश्रा ने भी अपनी पार्टी बना ली है। इस पार्टी का पिछले दिनों पहला राष्ट्रीय खुला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी दौरान भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़े कई बिंदुओं पर द क्राइम इंफो ने उनसे एक—एक करके सवाल पूछे। जिनको बारीकी से पढ़ने के बाद पार्टी के वास्तविकता को लेकर आपका नजरिया साफ हो जाएगा।

लड़ना और झगड़ना नहीं है, जनता का ख्याल रखना है

पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा (IAS Varad Murti Mishra) ने कहा कि हमारी पार्टी कुछ समय में पूरे प्रदेश में कार्यकारिणी बनाने में कामयाब हो गई। सभागार में मौजूद कोई भी कार्यकर्ता बुलाया नहीं गया है। यह बोला जरूर गया था लेकिन, उन कार्यकर्ताओं के भोजन का इंतजाम पहले से तय कर दिया गया था। मीडिया में प्रचार से दूर रहने का दावा करने वाले पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा के कई स्थानों पर बैनर—पोस्टर लगे थे। वहीं कुछ चयनित मीडिया के जरिए वे अपने आयोजन का समाचार प्रकाशित भी करा रहे थे। इसी कारण वास्तविक भारत पार्टी (Vastavik Bharat Party ) की वास्तविकता जानने के लिए रवीन्द्र भवन में आयोजित सभागार में प्रवेश किया गया था। यहां मंच से बोलते हुए वरद मूर्ति मिश्रा कह रहे थे एक पार्टी कह रही है महिलाओं को एक हजार देंगे। दूसरी पार्टी बोल रही है कि हम सरकार में आए तो डेढ़ हजार रूपए देंगे। जबकि हमारी पार्टी महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए रोजगार देगी। यह दोनों पार्टियां जितनी रकम की घोषणा कर रही है उससे बच्चों के मोबाइल और घर के टीवी रिचार्ज में खत्म हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी से मेल खाता तरीका

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि गैस की टंकी 1100 रूपए की आ रही है। जिसको एक पार्टी पांच सौ रूपए में देने का वादा कर रही है। ऐसा हमको नेतृत्व नहीं चाहिए। महिलाओं को पार्टियां वोट बैंक का जरिया मानती है। जबकि पुरूष से कहीं अधिक महिलाओं में स्किल्ड होता है। बल्कि नेतृत्व ऐसा चाहिए कि हमें स्कूल और अस्पताल मिल सके। भले ही हमसे 1100 रूपए सरकार वसूल ले लेकिन, मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करें। हालांकि जब उनसे ऐसा बोलकर महंगाई को समर्थन करने का सवाल पूछा गया तो वे पलटी मार गए। उन्होंने कहा कि आपने मेरे उद्बोधन को सही तरीके से नहीं सुना। इसी तरह उनका दावा था कि वास्तविक भारत पार्टी (MP Political Gossip) पूरे प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दावा यह भी किया गया कि किसी भी उम्मीदवार से पैसा नहीं मांगा जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को पार्टी अपने खर्च पर प्रचार सामग्री मुहैया कराएगी। कुछ इसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली और पंजाब में चुनाव लड़ चुकी है। ऐसा प्रयोग आम आदमी पार्टी ने भी पिछले साल विधानसभा चुनाव में किया था।

यह भी पढ़ें:   Cyber Crime Seminar: सायबर क्राइम से निपटने 10 दिन 44 घंटे का लैक्चर

रोजगार को लेकर यह बोले पूर्व नौकरशाह

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

वरद मूर्ति मिश्रा ने कहा कि राजनीति में कदम इसलिए न रखे कि वह रोजगार का जरिया है। पार्टी को रियल कार्यकर्ता चाहिए। वह अपने खर्च में आए और उसे आगे बढ़ाने में योगदान दे। उन्होंने दावा किया कि सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से आठ करोड़ की आबादी में 37 लाख बेरोजगार माने जाते हैं। मेरा मानना है कि  यह आंकड़ा भ्रामक है। क्योंकि कई युवाओं ने तो हताश होकर पंजीयन कराना ही बंद कर दिया। वरद मूर्ति मिश्रा के मुताबिक यह संख्या 70—80 लाख होगी। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से रोजगार को लेकर विजन पर कहा कि एमपी एग्रो स्टेट है। यहां कृषि एलाइट क्षेत्र में सैंकड़ों संभावनाएं हैं। एमपी में दूध आयात किया जा रहा है। एमपी में समिति बनाकर इसे रोजगार की शक्ल देने में विकसित किया जा सकता है।

आईएएस अधिकारियों के लिए यह है भावना

पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा की पार्टी में कई नेता भाजपा—कांग्रेस से आए हैं। द क्राइम इंफो ने उनसे भी चर्चा की। उन्होंने भी माना अभी पार्टी को अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं पूर्व आईएएस मंच से बोल रहे थे कि मैं राजनीति के क्षेत्र में बदलाव देखना चाहता हूं। इसके​ लिए मैं मालदार पोस्ट छोड़कर आ गया। उन्होंने दावा किया कि कई आईएएस करोड़ों रूपए माल कमा लेते हैं। इसके बावजूद मैंने इस क्षेत्र में आने का निर्णय लिया। उनसे पूछा गया कि दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सामने ताल ठोंकने उतरे केजरीवाल को लेकर यह कहा जाता था कि वे उनकी ही पार्टी की बी टीम हैं। इस पर वरद मूर्ति मिश्रा बोले हम कोई बी पार्टी नहीं है। आपको बता दे कि वरद मूर्ति मिश्रा पूर्व आईएएस हैं और कमलनाथ सरकार में वे उनके ओएसडी भी थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News: ज्योति जा रहे हैं तो जाम में फंसने से बचे
Don`t copy text!