Bhopal News: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट 

Share

Bhopal News: घरेलू कलह से तंग आकर मायके में रह रही थी, विरोध करने वाला पति घर ले जाते वक्त बीच सड़क पर हुआ आगबबूला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक युवती के साथ मारपीट हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके की है। मारपीट करने वाला आरोपी पति है। वह पत्नी के मायके में रहने की बात से नाराज चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मां और सहेली के साथ थाने पहुंची पीड़िता

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 19 अगस्त की दोपहर में लगभग तीन बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने 167/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसका मायका विजय मार्केट (Vijay Market) बरखेड़ा पठानी में है। वह अवधपुरी (Awadhpuri) में स्थित पेट्रोल पंप में काम करती है। पति से अनबन के चलते वह मायके में रह रही थी। जिसको मनाकर उसका पति खजूरी कला स्थित अपने घर ले जा रहा था। खजूरी कला मस्जिद के पास वह उससे यह बोलकर झगड़ने लगा कि वह मायके में क्यों रहना चाहती है। पीड़िता ने बोला कि उसको पति का साथ पसंद नहीं हैं। इस बात पर वह आगबबूला हुआ और रास्ते में ही उसे पीटने लगा। उसने पत्नी को धक्का देकर सड़क पर बुरी तरह से पटक दिया। इसके बाद वह मां और अपनी सहेली को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: लॉक डाउन में शादी बनी मुसीबत
Don`t copy text!