Bhopal News: ब्यॉय फ्रेंड की बहन का मांग रहा था नंबर

Share

Bhopal News: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी को ही करने लगा मनचला परेशान

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) जहांगीराबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला जो पेट्रोल पंप में काम करती है उसको मनचला परेशान कर रहा था। इससे पहले उसने उसके ब्यॉय फ्रेंड की बहन का मोबाइल नंबर मांगा था। उसका कहना था कि वह उसके साथ अपना चक्कर चलाएगा। जब उसने इंकार किया तो वह कहने लगा कि अब वह उसके साथ छेड़खानी करेगा। इसके बाद मामला थाने पहुंचा जिसमें पु​लिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मनचला चल रहा फरार

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 18 मई को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रात लगभग नौ बजे की है। आरोपी विवेक यादव (Vivek Yadav) है जो कि बरखेड़ी इलाके में रहता है। पीड़िता पेट्रोल पंप में नौकरी करती है। आरोपी उसका अक्सर पीछा करता था। पीड़िता का एक प्रेमी है। जिसकी बहन का नंबर आरोपी मांगता था। इस बात को लेकर वह अक्सर उसे परेशान करता था। जब उसने नंबर नहीं दिया तो उसने कहा कि वह उसको छेड़छाड़ करके परेशान करेगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें: अपने आपको रसूखदार बताने वाला एक अस्पताल का यह अधिकारी जो कालाबाजारी के मामले में चल रहा है फरार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था परेशान
Don`t copy text!