Bhopal News: 16 दिन तक जीवन और मौत से जूझ रहे व्यक्ति ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: आमने—सामने टकराई थी बाइक, एक व्यक्ति की मौके पर ही हो गई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र मेें हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना 16 दिन पहले हुई थी। इस हादसे में दो बाइक आमने—सामने टकराई थी। जिसमें एक अन्य युवक की उसी दिन मौके पर ही मौत (Road Mishap) हो गई ​थी। उसी हादसे में जख्मी टक्कर मारने वाले वाहन में सवार व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। उसका नागपुर अस्पताल में परिजन इलाज करा रहे थे।

नागपुर अस्पताल में चल रहा था इलाज

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 10—11 मार्च की दरमियानी रात लगभग 12 बजे नागपुर अस्पताल से डॉक्टर गोस्वामी ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान दिनेश कीर पिता राम नारायण कीर उम्र 45 साल के रूप में हुई है। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 11/22 दर्ज किया है। दिनेश कीर (Dinesh Keer) ग्राम मकोड़िया जिला रायसेन का रहने वाला था। वह बाइक से 22 फरवरी को दोपहर लगभग एक बजे जा रहा था। बिलखिरिया चौराहे से पास सामने से आती दूसरी बाइक से वह टकरा गया था। जिससे टक्कर हुई थी उसमें पदम सिंह पिता किशन सिंह सवार था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दिनेश कीर के खिलाफ 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाना, टक्कर मारना और टक्कर मारने के बाद मौत) का मामला दर्ज किया था। दिनेश के परिजन उसका नागपुर अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उसका पिछले 16 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी स्टूडेंट से किया बलात्कार

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!