Bhopal News: नदी के पुल पर टकराई यात्री बस 

Share

Bhopal News: बस में सवार दो यात्रियों को आई गंभीर चोट, हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नदी के पुल पर बने डिवाइडर से यात्री बस टकरा गई। इस हादसे में दो यात्री गंभीर रुप से जख्मी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने यात्री बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन धाराओं में बनाया प्रकरण

ईटखेड़ी (Itkhedi) थाना पुलिस केे अनुसार हादसे की जानकारी पुलिस को 10 अप्रैल को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। हादसे में जख्मी राजू कुशवाहा (Raju Kushwah) पिता खिलान सिंह कुशवाहा उम्र 18 साल है। वह मूलत: विदिशा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पिपलानी पेट्रोल पंप के पास रहता है। उसने बताया कि ग्राम दुपाडिया के पास चमारी नदी के पुल पर बने डिवाइडर से यात्री बस (Bus) एमपी—04—पीए—2131 टकरा गई थी। यह दुर्घटना 10 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे हुई थी। बयानों के आधार पर पुलिस ने 140/24 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र बाजपेयी (ASI Surendra Bajpai) कर रहे हैं। जख्मी राजू कुशवाहा विदिशा के सिरोंज जाने के लिए करोद से सवार हुआ था। उसके साथ दोस्त राहुल भी सवार हुआ था। हादसे में राजू कुशवाहा के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं राहुल को मुंंह और दाहिने पैर में चोट आई। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धारा बढ़ाई जा सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छोटे कपड़े पहनने पर सास ने बहू को बेटे से बोलकर घर से बेदखल किया
Don`t copy text!