Bhopal News: पति रात को गेट खोलने राजी नहीं हुआ फिर…

Share

Bhopal News: ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली पत्नी रात साढ़े ग्यारह  पहुंची थी घर, पति ने यह बोलकर किया हमला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शक के कारण एक घर में पारिवारिक कलह चलता है। पीड़िता नव विवाहिता है जो ब्यूटी पार्लर में काम करती है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी पति है। शंकालु पति ने रात साढ़े ग्यारह बजे आई पत्नी के लिए घर के दरवाजे नहीं खोले। इस कारण पनाह लेने पीड़िता जहां गई वहां उसे फोन आया। जिसके बाद यह पूरा मामला पुलिस थाने पहुंच गया।

इस कारण रिश्तेदार का बेटा भी हो गया बुरी तरह से जख्मी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह जेपी नगर (JP Nagar) में किराए के मकान में रहती है। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसी काम से वह गई थी। जहां से रात साढ़े ग्यारह बजे फ्री होकर वह घर पहुंची। लेकिन, पति ने दस्तक देने के बावजूद उसको घर में आने नहीं दिया। इस कारण वह अपने रिश्तेदार के घर चली गई। वहां रात तीन बजे पति का फोन आया। उसने घर पर वापस बुलाया। घर पहुंचते ही वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतर आया। इस कारण रिश्तेदार का बेटा वहां आ गया। उसके पति ने उसको भी गाली देते हुए मुक्का मुंह में मार दिया। जिस कारण उसको चेहरे पर चोट लग गई। पति का कहना था कि वह उसके बिना पूछे अब यहां—वहां गई तो वह जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने 422/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक फंसकर रगड़ाती हुई गई, दो युवकों की मौत
Don`t copy text!