Bhopal News: वृद्ध की गिरने से मौत

Share

Bhopal News: पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मल्टी की छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

यह बता रही है पुलिस

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से मौत की जानकारी डॉक्टर पुनीत ने दी थी। मृतक डीएस मराठे (DS Marathe) पिता सराशिव मराठे उम्र 78 साल है। उसको छत पर अनियंत्रित होकर गिरने से बेहोश होने के बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डीएस मराठे अशोका बिहार कॉलोनी (Ashoka Vihar Colony) में रहता था। वह अशोका गार्डन स्थित रॉयल मल्टी में जॉब करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक छत से अनियंत्रित होकर गिरने से जख्मी हुआ था। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल संतोष मिश्रा (HC Santosh Mishra) कर रहे हैं। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 18/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सामूहिक आत्महत्या कांड से दहली राजधानी 
Don`t copy text!