Bhopal News: जूलॉजी सर्जिकल विभाग से रिटायर अफसर का शव घर पर मिला 

Share

Bhopal News: परिवार से अलग रहते थे राजधानी में, काम करने वाली नौकरानी ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुलने पर पहुंची थी पुलिस तक जानकारी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। जूलॉजी सर्जिकल विभाग से रिटायर एक अधिकारी का उनके फ्लैट में शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। वे परिवार से अलग यहां रहते थे। पुलिस ने परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी है। यह पूरा मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब काम करने वाली नौकरानी ने आकर घर में दस्तक दी। इसके बाद आस—पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को खबर पहुंचाई।

बेटे से हुई पुलिस की बातचीत

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस को पड़ोसी मिलिंद पंचोली ने जानकारी दी थी। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची तो वहां लाश थी। मामले की जांच एएसआई महेश धुर्वे (ASI Mahesh Dhurve) कर रहे हैं। मृतक नरेश पटेल (Naresh Patel) पुत्र स्वर्गीय भूरेलाल पटेल हैं। वे हबीबगंज स्थित अशोका सोसायटी के स्वप्निल होम्स (Swapnil Homes) में रहते हैं। यहां वे अकेले ही रहते थे। परिवार कटनी में रहता है। हबीबगंज पुलिस मर्ग 04/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह मर्ग 19 जनवरी की शाम लगभग सात बजे दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़के संतराम पटेल से(Santram Patel)  भी चर्चा की है। वह गांव में अपनी मां और भाइयों के साथ रहता है। उसने बताया कि नरेश पटेल को परिवार के साथ रहना पसंद नहीं था। हालांकि उनसे लगातार बातचीत होती थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP By Election: हम विकास करते हैं तो कांग्रेस कोसती है: शिवराजसिंह चौहान
Don`t copy text!