Bhopal Molestation News: छेड़छाड़ के तीन शिकार, मासूम—किशोरी और महिला से अत्याचार

Share

Bhopal Molestation News: मासूम कहती थी दादा, रिश्तों को बदनाम किया

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) से छेड़छाड़ की तीन घटनाएं सामने आई है। इसमें एक मासूम तो दूसरी किशोरी है। वहीं तीसरी महिला है। तीनों घटनाओं में केस पुलिस ने दर्ज कर लिया है। एक घटना में आरोपी वयोवृद्ध है जिसको मासूम दादा कहती थी। इन रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना से बच्ची भी भयभीत है।

मासूम की सहेली ने देखा

गांधी नगर पुलिस के अनुसार पांच साल की मासूम शनिवार शाम पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी मौके पर 60 वर्षीय सलीम (Salim) आ गया। उसने मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर पास बुलाया। किनारे ले जाकर उसके साथ वह उससे अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान पीड़िता की सहेली आ गई। आरोपी उसके साथ भी इसी प्रकार की हरकत कर रहा था। जिससे पांच साल की मासूम वहां से भाग गई। घर जाकर उसने परिजनों को यह जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। वृृद्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना

घर में घुसकर छेड़ा

बैरागढ़ पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी ओल्ड बैरागढ़ की निवासी है। वहीं आरोपी इंद्र कुमार साधवानी (Indra Kumar Sadhvani) रहता है। पीडि़ता किसी काम से घर से निकली थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें की। इंद्र कुमार पिछले कई दिनों से उस पर बुरी नजरें रखे था। इधर, खजूरी पुलिस का कहना है कि 22 वर्षीय नवविवाहिता एक गांव में रहती है। आरोपी सतीश मेवाड़ा (Satish Mevada) है जिसने शनिवार दोपहर महिला का हाथ पकड़कर अश्लील बातें की। पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Guna Court News : माल समझा खोला तो निकला मौत का सामान
Don`t copy text!