Bhopal News:तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचला, दो घायल

Share

Bhopal News: कार चालक मौके से फरार, दोनों घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर (Bhopal Road Mishap) मार दी। इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी है। यह दुर्घटना भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मय कार के फरार (Bhopal Road Accident) हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेटे ने दी घटना की सूचना

बैरसिया थाना पुलिस को सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात लगभग बारह बजे ए​क वृद्ध के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी राजू अहिरवार (Raju Ahirwar) ने दी थी। जांच अधिकारी एसआई दिलीप जैसवाल (SI Dilip Jayswal) ने बताया हादसे में 60 वर्षीय सौदान सिंह की मौत हुई है। सौदान सिंह (Sodan Singh) चंदन खेड़ी का रहने वाला था। वह गांव के दो लोग प्रीतम और शिवराज के साथ मजदूरी करने जाता था। शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। तभी सामने से एक अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सौदान सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रीतम (Pritam) और शिवराज (Shivraj) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, कार और उसके चालक का पुलिस पता लगा ​रही है। बैरसिया पुलिस मर्ग 72/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगम कर्मचारी को उसके ससुर ने पीटा
Don`t copy text!