Bhopal News: निगम कर्मचारी को उसके ससुर ने पीटा

Share

Bhopal News: गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल में पत्थर मारकर कार का कांच भी तोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
File Image

भोपाल। निगम कर्मचारी को उसके ससुर ने पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की हैं। जख्मी निगम कर्मचारी गृह प्रवेश कार्यक्रम में ससुराल गया था। आरोपी ससुर है जिसने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। उसने दामाद की बहन की कार में पत्थर मारकर उसके कांच भी तोड़ दिए।

इस कारण शुरु हुआ था विवाद

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 11—12 फरवरी की दरमियानी रात हुआ था। जिसकी शिकायात अरेरा हिल्स में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने दर्ज कराई है। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में वाटर सप्लाई के लिए टैंकर चलाने का काम करता है। वह हलालपुर में स्थित ससुराल में चाचा ससुर के मकान के गृह प्रवेश में गया थां। वहां ससुर शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो वह पीटने लगा। वह ई-रिक्शा से जाने लगा लेकिन उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इस कारण उसने फोन करके अपनी बहन को बुलाया। वह सेंट्रो कार लेकर वहां पहुंची। यह देखकर ससुर आगबबूला हुआ और उसने कार में पत्थर मार दिया। जिससे कार का पीछे का कांच टूट गया। पुलिस ने 79/24 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: अस्पताल मालिक को लाखों रुपए की चपत लगाई
Don`t copy text!