Bhopal Cheating News: पहले फायदा दिखाया फिर लाखों रूपए बटोर ले गए जालसाज पति-पत्नी

Share

Bhopal Cheating News: एनआरआई डाॅक्टर के साथ 22 लाख रूपए की धोखाधड़ी, मुंबई भागा आरोपी परिवार

Bhopal Cheating News
File Image

भोपाल। एनआरआई डाॅक्टर को झांसा देकर जालसाज (Bhopal Cheating News)  दंपत्ति ने 22 लाख रूपए की चपत लगा दी। आरोपियों ने पहले कंपनी में फायदा दिखाया। फिर घाटा बताकर रातोंरात गायब हो गए। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Fraud News) का है। कंपनी का ऑफिस प्लेटिनम प्लाॅजा में खोला गया था। आरोपी दंपत्ति फिलहाल मुंबई में है जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पाॅवर ऑफ अटाॅनी दी थी

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को धारा 420/406 (जालसाजी और अमानत में खयानत) का केस दर्ज किया गया है। इस मामले के आरोपी नसीम खान (Nasim Khan), उसकी बेटी सना खान और दामाद शाकिर खान (Shakir Khan) है। तीनों आरोेपियों ने एक्टिव आउटसोर्स कंपनी खोली थी। यह कंपनी 2018 में खोली थी। इसके लिए दुबई निवासी डाॅक्टर एजाज अहमद (Dr Aizaz Ahmed) पिता सलीम अहमद उम्र 39 साल ने निवेश किया था। उन्होंने करीब 22 लाख रूपए का भुगतान किया था।

Bhopal Cheating News
File Image

यह रकम उन्होंने वहीद खान (Waheed Khan) के जरिए दिए थे। इसके लिए बकायदा पाॅवर ऑफ अटाॅनी उन्हें दी थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एसआई लक्ष्मण राय (SI Laxman Rai) ने बताया कि मामले के आरोपी सना खान (Sana Khan), नसीम खान और शाकिर खान एक ही कुनबे के हैं। डाॅक्टर एजाज अहमद पेशे से हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। आरोपियों को नोटिस दिया गया था जो इस वक्त मुंबई (Mumbai) में रहता है। वह जांच में सहयोग करने के लिए भोपाल ही नहीं आया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: एग्रीमेंट से मुकरने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!