Bhopal Job Fraud: निगम की महिला कर्मचारी से नौ लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Job Fraud: घूस देकर बेटी को रेलवे में लगाना चाहती थी नौकरी, फर्जीवाड़े में फंसी तो पुलिस अफसरों के चक्कर लगाकर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Job Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गलत तरीके से काम करने के लिए दी गई रकम को घूस कहते हैं। यह लेना और देना दोनों अपराध है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार की दीमक फैली हुई है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता भोपाल नगर निगम में जॉब करती हैं। उसने अपनी बेटी को रेलवे में जॉब दिलाने के लिए नौ लाख रुपए की घूस दी थी। जिन्होंने पैसा लिया उन्होंने नौकरी भी नहीं लगाई और पैसा भी नहीं लौटाया। नतीजतन, पीड़िता इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को इस मामले की शिकायत कर रही थी। जिसमें अब पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर किस्त में रकम लेते रहे जालसाज

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत मनोरमा ठाकुर (Manorma Thakur) पति राजकुमार ठाकुर उम्र 55 साल ने दर्ज कराई है। वह निशातपुरा स्थित रूप नगर(Roop Nagar)  कॉलोनी में रहती है। मनोरमा ठाकुर भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। वह वार्ड—75 में तैनात हैं। वहां पर जालसाजी के मामले का मुख्य आरोपी नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) भी जॉब करता है। वह आउटसोर्स कंपनी के जरिए कंप्यूटर आपरेटर की जॉब में लगा था। उसने मनोरमा ठाकुर को बताया कि उसके दोस्त अंकित जोशी, राहुल और सुनील रेलवे में जॉब लगा देते हैं। पीड़िता ने बोला कि वह अपनी बेटी ममता ठाकुर को रेलवे (Railway)  में जॉब दिलाना चाहती है। यह बोलकर उसने आरोपियों से 2022 में 15 लाख रुपए में सौदा किया। उसने किस्त में आरोपियों को नौ लाख रुपए का भुगतान कर दिया। उसने फोनपे और चेक के जरिए यह राशि उन्हें दी थी। रकम लेने के बाद एक साल तक जॉब नहीं लगी तो उसने पैसे वापस करने के लिए बोला। जिसको लेकर वह एक—दूसरे की शिकायत पहले विभाग में करने लगे। उसके बाद मनोरमा ठाकुर ने पुलिस थाने में शिकायत की। जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने अधिकारियों को लिखित में शिकायत की। इस प्रकरण की जांच एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस ने 514/24 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छह साल की बच्ची से गंदा काम
Don`t copy text!