MP Public Relation: महेन्द्र व्यास समेत जनसंपर्क विभाग के तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त

Share

MP Public Relation: कर्मचारियों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए: खाड़े

MP Public Relation
जनसंपर्क विभाग के आयुक्त सुदाम खाडे और संचालक आशुतोष प्रताप सिंह स्मृति चिन्ह खेल विभाग से सेवानिवृत्त महेन्द्र व्यास को भेंट करते हुए— खेल विभाग से जारी तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग (MP Public Relation) के तीन अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इसमें खेल विभग के पीआरओ महेंद्र व्यास भी शामिल हैं। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग आयुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय-समय पर उनके अनुभवों का लाभ विभाग को लेते रहना चाहिए।

भावुक कर देने वाला था पल

जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े ने गुरुवार को सेवानिवृत्त महेंद्र व्यास, डार्क रूम सहायक गंगा सिंह और भृत्य कांतिदेवी के संचालनालय में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित भी किया। खेल विभाग में पीआरओ रहे व्यास के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 39 साल से अधिक समय तक विभाग में सेवाएं दी। यह बहुत बड़ा कालखंड है और यह अनुभव कम नहीं है। उन्होंने कहा रिटायर होने वाले सभी लोगों के लिए कार्यालय और दिल के दरवाजे हमेशा खुले हैं। जनसंपर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने भी महेंद्र व्यास के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने व्यास का गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया। कार्यक्रम में अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ एचएल चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। एक वक्त तो ऐसा आया कि तीनों अफसर और कर्मचारी भावुक भी हो गए।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Public Relation
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: बाइक सवार लुटेरों ने डॉक्टर से छीना हार
Don`t copy text!