MP Cop Gossip: जांच के बदले ले ली टी शर्ट

Share

MP Cop Gossip: मलेशियाई भाषा के जानकार की तलाश के बाद शुरु हुई भीतर की कहानी

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे के भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। इसमें कई खबरें सामने नहीं आ पाती है। ऐसे ही खबरों का नियमित कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। हमारा मकसद किसी संस्था को छोटा—बड़ा दिखाना नहीं होता है। बल्कि भीतर ही भीतर चल रहे घमासान को सामने लाना होता है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर इस बार भी कुछ रोचक जानकारियां आपके लिए उपलब्ध हैं।

भई आप कौन

शहर के एक बड़े कारोबारी का जमीन का मामला फंसा हुआ है। वे उस मामले को सुलझाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने एक दरबार में इस बात की अर्जी लगाई। कारोबारी को लगा कि दान से उसकी बात पर वजन आएगा। उन्होंने दान दिया और समझे मामला उनके पक्ष में हो जाएगा। लेकिन, जब कारोबारी अगले दिन दरबार में पहुंचे तो उनका सामना मुखिया से हो गया। कारोबारी को देखकर महोदय ने उनसे पूछ लिया कि आप कौन। इसके बाद कारोबारी के चेहरे का रंग उड़ गया। क्योंकि अब वे दान में दी गई बात को न बता पा रहे है और न उसे भूल पा रहे हैं। यह दान काफी व्यापक पैमाने का था। जिसे लेने वाले भी बहुत बड़े व्यापक है जिनका काम सुबह उठते साथ ही भगवान का नाम लेकर सिर्फ कोसने का काम होता है।

जांच के नाम पर उठाया फायदा

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल शहर के एक थाने में पति—पत्नी का मामला चल रहा है। जिसमें पति ने जहर खा लिया था। उसकी कार्रवाई के लिए थाने से एक अधिकारी वहां पहुंचे थे। बातचीत में पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार का नाम सामने आ गया। उसकी कपड़ों की दुकान थी। अगले दिन वह अधिकारी उस दुकान पर पहुंच गया। उसे एक टी शर्ट पसंद आ गई। जिसकी कीमत लगभग 600 रुपए थी। परिवार चाहता था कि पत्नी के खिलाफ कार्रवाई पुलिस कर दे। इसलिए उसको खुश करने के लिए वह दे दी गई। बात आई और गई हो गई। लेकिन, जिस अधिकारी ने टी शर्ट खरीदी उसने पुलिस जांच में खेल कर दिया। जिसके बाद टी शर्ट देने वाला परिवार उस अधिकारी से नाराज हो गया। अब वह उनसे नजर नहीं मिला पा रहा और उन्हें देखकर दाएं—बाएं होने लगता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: पत्नी की फेसबुक पर फोटो लोड करने वाले पति की जमानत निरस्त

थानेदारनी से पूरा थाना परेशान

जिले के एक थाने में महिला थानेदारनी (MP Cop Gossip) लगभग सवा एक साल से गायब है। बात कुछ दिनों तक दबी रही। लेकिन, अब उनके किस्से निकलकर बाहर आने लगे हैं। उसकी वजह भी कई है। जिसमें से एक खास वजह यह है कि बलात्कार और छेड़छाड़ से संबंधित मामलों की जांच। कई प्रकरणों में उनकी आवश्यकता है। लेकिन, विभाग उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। थानेदारनी पारिवारिक कारणों के चलते लंबे अवकाश पर हैं। उनकी संख्या में गिनती है लेकिन कार्यप्रणाली में नहीं हैं। इस दरियादिली पर अब थाने के दूसरे कर्मचारी और अधिकारी बगावती तेवर अख्तियार कर चुके हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!