Bhopal Dowry Case: दहेज लोभी परिवार ने मांगे 30 लाख रूपए

Share

Bhopal Dowry Case: बुदनी के बकतरा में रहता है आरोपी परिवार

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दहेज लोभी परिवार ने दहेज में 30 लाख रूपए की मांग (Bhopal Dowry Case) की है। आरोपी परिवार बुदनी के बकतरा इलाके का रहने वाला है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Domestic Violence) की हैं। पीड़िता ने तंग आकार पुलिस से मदद मांगी है। इधर, महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज किए है। उधर, एक अन्य महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है।

खेती किसानी करता है परिवार

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम चार बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नितिन चौहान (Nitin Chouhan), ससुर महेश चौहान (Mahesh Chouhan), सास माधुरी चौहान (Madhuri Chouhan) और ननद अंजली चौहान (Anjali Chouhan) के खिलाफ धारा 498ए/506/34 (प्रताड़ना, धमकाने और एक से आधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शादी अक्टूबर, 2019 में हुई थी। उसका बकतरा में ससुराल है। आरोपी परिवार बकतरा में खेती-किसानी करता है।

यह थी डिमांड

पीड़िता ने बताया शादी के बाद कम दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर आरोपी का बोलना था कि यदि उसके मायके वालों ने दहेज में 30 लाख रूपए नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देंगे। इधर, महिला थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शादी नवंबर, 2018 में राकेश वर्मा (Rakesh Verma) के साथ हुई थी। आरोपी को दहेज में बाइक नहीं मिली थी। ससुराल वाले बाद में बाइक के साथ एक लाख रूपए मांगने लगे। पुलिस ने आरोपी पति राकेश वर्मा, ससुर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal), सास सुगन बाई (Sugan Bai) और ननद भूरीबाई के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ित, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News छात्रा ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप कर रही है इसलिए तलाश

संबंध बनाने बोला

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे आरोपी माईकल अगस्टीन (Michel Augustin) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354क/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी आते-जाते पीड़िता को परेशान करता था। शुक्रवार को आरोपी ने पीड़िता का रास्ता रोका और उसके साथ संबंध बनाने का बोला। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। उसका बोलना था अगर उसने संबंध (Bhopal Molestation Case) नहीं बनाए तो वह उसे काटकर फेंक देगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!