Bhopal News: भाई की मौत से दुखी बहन ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पति के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही नवविवाहिता

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें भाई की मौत से दुखी होने की बात सामने आई है। महिला शादी के बाद पति के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगें।

ग्वालियर गया था पति

शाहपुरा थाना पुलिस केे अनुसार 19 अगस्त की दोपहर लगभग डेढ़ बजे बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) से डॉक्टर खान ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 33/21 कायम कर जांच शुरु की। शव की पहचान प्रियंका राठौर पति मनोज राठौर उम्र 26 साल के रुप में हुई है। मृतका ने फांसी लगाई थी। प्रियंका राठौर (Priyanka Rathore) न्यू संसार कॉलोनी में रहती थी। ढ़ाई साल पहले उसकी शादी मनोज राठौर के साथ हुई थी। मनोज राठौर मूलत: ग्वालियर (Gwalior) का रहने वाला है। प्रियंका के साथ मनोज भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पति फिलहाल अपने घर गया हुआ है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें भाई की हुई मौत का जिक्र है। उसने आगे लिखा है कि यदि सही समय में वह भाई को अस्पताल पहुंचाती तो वह बच जाता। मामले की जांच एसआई रिंकू जाटव (SI Rinku Jatav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस शातिर जालसाज ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रकाशित करा दिए थे विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!