Bhopal News: फंदे से उतारकर प्रायवेट अस्पताल भटकता रहा परिवार

Share

Bhopal News: मेडिकल सुविधा देने की बजाय हमीदिया अस्पताल ले जाने के लिए बोलता रहा प्रबंधन

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरागढ़ इलाके से मिल रही है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाई थी। जिसको परिजन उसकी जान बचाने के लिए प्रायवेट अस्पताल भटकते रहे। लेकिन, उसको चिकित्सीय सुविधा देने की बजाय दो प्रायवेट अस्पताल सरकारी अस्पताल जाने के लिए सलाह देते रहे। यह आरोप लगाते हुए परिजनों का दावा है कि उसको पति परेशान करता था।

दो अस्पतालों ने बैरंग लौटाया

बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित टेकरी मजार रोड पर पूनम पिता किशोर वंशकार उम्र 20 साल ने फांसी लगाई है। पूनम वंशकार का मायका विदिशा में हैं। उसकी छह महीने पहले ही किशोर वंशकार के साथ शादी हुई थी। पति मजदूरी का काम करता था। चाचा ससुुर कल्लू वंशकार (Kallu Vanshkar) ने बताया कि वह फल का ठेला लगाता है। पत्नी संगीता ने आत्महत्या की जानकारी दी थी। उसको फंदे से उतारकर परिजन दुर्गेश अस्पताल (Durgesh Hospital) से तृप्ति अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। तृप्ति अस्पताल (Tripti Hospital) वालों ने पूनम वंशकार को हमीदिया अस्पताल ले जाने के लिए बोला। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आत्महत्या की सूचना 04 जुलाई की शाम 7 बजे मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बाइक की मांग करता था पति

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

इस मामले में आत्महत्या करने वाली पूनम वंशकार (Poonam Vanshkar) के भाई करण ने कई गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि उसकी इकलौती बहन थी। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर की थी। बहनोई किशोर वंशकार (Kishore Vanshkar) ने मजदूरी नहीं मिलने पर हलवाई का काम शुरु कर दिया था। बहन दो दिन रुककर शनिवार को ससुराल पहुंची थी। बहनोई दहेज में बाइक न देने पर उसको परेशान करता था। हालांकि परिजनों ने पति को समझाया था। पूनम का ससुर भी बेटा—बहू को अलग होने के लिए कहते थे। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: पति को नहीं था अपनी बेटी होने का यकीन, पत्नी ने दर्ज कराई दोस्त पर एफआईआर

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!